टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तमनगर में तरुण कुमार की हत्या के मामले में दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि दिल्ली के उत्तमनगर निवासी स्वर्गीय तरुण कुमार की निर्मम हत्या की घटना से हम सभी अत्यंत आक्रोशित एवं दुखी हैं। इस अमानवीय घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। ऐसी घटनाएं समाज में भय एवं असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं। ज्ञापन में सर्व हिंदू समाज टोडारायसिंह की ओर से हम प्रशासन से मांग करते हैं कि तरुण कुमार की हत्या के मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच करवाई जाए। इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। आरोपियों को न्यायालय के माध्यम से कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। पीडि़त परिवार को सरकार की ओर से उचित आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा प्रदान की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई और सख्त कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विश्वास है कि प्रशासन इस गंभीर मामले को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करेगा, जिससे पीडि़त परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून के प्रति विश्वास बना रहे। ज्ञापन देने वालों में भाजपा जिला महामंत्री संत कुमार जैन, जिला संघचालक पुरूषोत्तम शर्मा, शहर मण्डल अध्यक्ष सुनील भारत, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा इंदु शेखर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा उज्जवल गौतम तौसी, डीपी गौड़, करूणानिधि शर्मा, पार्षद प्रहलाद चांवला, जगदीश मोडकिया, महामंत्री सुरेश जग्रवाल, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनुराग शर्मा, शहर मंत्री भागचंद खरोल्या, पूर्व सरपंच सत्यनारायण दायमा, रतिराम पहाडिया, दीपक बलरेवा, नितेश कुमार, विष्णु स्वामी, सोनू लक्षकार, शंकरलाल, सुरेश बेनीवाल, लाभचंद, रामप्रसाद, रामदेव चांवला, राधेश्याम चांवला, सोनू खिंची सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के नागरिक शामिल रहे।
तरुण कुमार हत्या प्रकरण में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
0
