हजारों लोगों की भागीदारी, जयकारों से गूंजा कस्बा
टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। हिंदू नववर्ष और राजस्थान दिवस के मौके पर कस्बे में सर्व हिंदू समाज की ओर से पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी और भाजपा जिला महामंत्री संत कुमार जैन के नेतृत्व में विशाल भगवा रैली निकाली गई। भगवा रैली जगत गुरु शंकराचार्य सर्किल से जय घोष और जयकारों के बीच रवाना हुए। रैली का नेतृत्व पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री संत कुमार जैन, ब्लिस निदेशक राधा चौधरी, पूर्व डीआर रामचंद्र गुर्जर, शहर मण्डल अध्यक्ष सुनील भारत ने किया। भगवा रैली आम सागर, अस्पताल, ब्रह्म अखाड़ा, चारभुजानाथ मंदिर, माणक चौक, बत्तीसी बाजार, कटला चोराहा, सब्जी मंडी, मूर्ति मोहल्ला, भूडापोल दरवाजा, ज्योतिबा फूले सर्किल, शाहपुरा बालाजी, स्टेट बैंक चोराहा होते हुए जयपुर रोड स्थित गंतव्य तक पहुंचीं। इस दौरान जयकारे गूंजते रहे। सभी सनातनी पुरुष और महिला हाथों में भगवा ध्वज फहराते हुए चल रहे थे। वहीं डीजे पर धार्मिक और देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाते हुए चल रही थी। भगवा रैली में महिलाएं और पुरुष पीत वस्त्र और भगवा परिधान पहने हुए थे। रैली में भगवान राम सीता और हनुमान की सजीव झांकी सजाई गई। वहीं उपखण्ड स्तरीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से तैनात किए गए। रैली में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष ने उत्साह और उमंग जोश के साथ भाग लिया।
