भगवान झूलेलाल जयंती पर चेटीचंड धूमधाम से मनाया

सिंधी समाज ने मिल्क रोज पिलाकर राहगीरों की सेवा की 

टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। कस्बे में भगवान झूलेलाल की जयंती चेटीचंड का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव पर सिंधी समाज द्वारा राहगीरों के लिए मिल्क रोज की व्यवस्था की गई। झुलेलाल की आकर्षक झांकी सजाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष सुनील भारत व विशिष्ट अतिथि सेवा भारती समिति अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय ने सभी को झूलेलाल जी की जयंती की बधाई देते हुए अपने हाथों से मिल्क रोज पिलाया। समाजसेवी हरीश सिंधी ने भगवान झूलेलाल की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान समाज के मोहनलाल सिंधी,  नाथूलाल सिंधी, ब्रजमोहन सिंधी, मनोज सिंधी आदि ने व्यवस्था मे सहयोग प्रदान किया। बड़ी संख्या में लोगों ने शर्बत का आनंद लिया।  


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने