पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन मनाया, केक काटकर व गौशाला में हरा चारा खिलाया पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर के नेतृत्व में कंकाली माता मंदिर परिसर में हुआ आयोजन



टोंक (सच्चा सागर)। वसुंधरा राजे के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कंकाली माता मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सभापति गणेश माहुर ने किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी दुर्गाशंकर के हाथों केक कटवाकर मिठाई का वितरण किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने गांधी गौशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा खिलाकर सेवा कार्य भी किया। इस अवसर पर पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बैणीप्रसाद जैन, पूर्व जिला मंत्री शैलेन्द्र जैन, मंडल प्रभारी शंकरलाल चौधरी व शंकर विजयवर्गीय, विधानसभा सह संयोजक अनिल टिक्कीवाल, भगवानदास सेठी, मंडल अध्यक्ष भगवान दास सैनी व विष्णु चांवला, पूर्व पार्षद मुकेश सैनी, लड्डूराम किराड़, गौरव चारण, पूर्व पार्षद गंगाधर यादव, तोसिफ खान, पूर्व पार्षद गणपत वर्मा, विजय चांवला, महावीर शर्मा, मंडल महामंत्री राजू माहेश्वरी, शिवराज चांवला सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने