देवली (सच्चा सागर)। उपखण्ड अधिकारी रूबी अंसार व पुलिस उपाधीक्षक हेमराज ने गुरुवार शाम को मोहन गैस एजेंसी का निरीक्षण कर घरेलू गैस सिलेंडरों के स्टॉक व वितरण व्यवस्था की जांच की। निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर कुल 1120 सिलेंडर उपलब्ध पाए गए, जिनमें से 650 सिलेंडरों की डिलीवरी उपभोक्ताओं को कर दी गई थी और 432 सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक गोदाम में शेष मिला। एजेंसी संचालक पंकज शर्मा व नीरज शर्मा ने अधिकारियों को बताया कि बीपीसीएल से नियमित सप्लाई प्राप्त हो रही है, हालांकि उपभोक्ताओं द्वारा सामान्य तुलना में अधिक बुकिंग की जा रही है। प्रशासन ने स्टॉक को पर्याप्त बताते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
देवली में एसडीओ व डीएसपी ने किया गैस एजेंसी का निरीक्षण
0
