दश माता व्रत पर महिलाओं ने की पीपल पूजा, सुख-समृद्धि की कामना


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को महिलाओं ने दश माता का व्रत रखा। सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पीपल की पूजा की। कस्बे में महिलाओं ने दशमाता पूजा के दौरान कथा सुनी और सुहागिनों को भोजन कराया, वहीं बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया। इस दौरान सुहागिनों की पूजा सामग्री रोली, सिन्दूर, काजल, मोली, वस्त्र, मेहंदी सहित अन्य सामग्री का चढ़ावा चढ़ाया। कस्बे के माणक चौक, पीपली चोराहा, नेहरू पार्क, दीनदयाल वाटिका, गडुली नाड़ी सहित अन्य जगहों पर स्थित पीपल के पेड़ के समीप दशा माता की पूजा की गई। इसी तरह रिण्डलिया रामपुरा में भी महिलाओं ने दश माता का व्रत रखा। पीपल की पूजा कर दशा माता का रक्षा सूत्र गले में पहनने से पहले रमेश दाधीच की धर्मपत्नी पार्वती देवी ने महिलाओं को दश माता की कथा सुनाई। शुक्रवार को डोरा गले में बांधकर परिवार और सुहाग की मंगल कामना की गई। इसे हिंदू धर्म आस्था का प्रतीक माना जाता है। यह जानकारी बाबूलाल मीणा ने दी। मोर, बस्सी, खरेडा, बावड़ी, भासू, पंवालिया, मांदोलाई, दतोब, कूकड़, संवारिया, मेंहरू, अलियारी, भांवता, कुहाड़ा बुजुर्ग और जनकपुरा समेत कई गांवों में भी श्रद्धा के साथ दश माता की पूजा की गई।          


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने