मालपुरा (सच्चा सागर)। बीसीएमओ कार्यालय सभागार मालपुरा में शुक्रवार को बीसीएमओ डॉ. संजीव चौधरी की अध्यक्षता में चिकित्सा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान, एचपीवी वैक्सीनेशन, एन्कवास कार्यक्रम तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बीसीएमओ डॉ. संजीव चौधरी ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए आमजन को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सतर्कता बरतने तथा जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया। बैठक में खंड मालपुरा के समस्त चिकित्सा अधिकारी, सीएचओ, एएनएम तथा एसएचएस कर्मी उपस्थित रहे।