जैन सोशल ग्रुप टोंक का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

टोंक (सच्चा सागर)।  जैन सोशल ग्रुप टोंक द्वारा श्रीजी रिसोर्ट में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया। ग्रुप के मंत्री ज्ञानचंद जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं मंगलाचरण के साथ हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, हास्य-व्यंग्य, गीत-संगीत तथा विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रुप के महिला और पुरुष सदस्यों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। ग्रुप के संरक्षक जितेन्द्र जैन एडवोकेट और अध्यक्ष दिनेश कासलीवाल ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर रमेश सोनी, मनीष शाह, महेश बिलासपुरिया, विक्रम जैन एडवोकेट, पंकज जैन, अजय जैन, अशोक जैन वैद्य, महेन्द्र पाटनी, अशोक जैन एडवोकेट, ताराचंद बडज़ात्या, नीलम जैन, बीना जैन, पिंकी, मधु शाह, लक्ष्मी जैन, पुष्पा जैन, नैना जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने