गणगौर पर्व पर उमड़ी आस्था, ईसर-गणगौर की सवारी निकली


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
कस्बा सहित उपखण्ड क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं का पर्व गणगौर पर्व पर ईसर गणगौर का पूजन किया। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र की रंग-बिरंगे परिधान पहन और चुनरी महिलाएं ओढ़ सोलह श्रृंगार कर और बालाएं सुबह से ही पार्क, गार्डन सहित अन्य उद्यानों में गीत गाते हुए पहुंचीं। जहां दौब चुन कर कलश में जल भर ईसर गणगौर बनकर गीत गाते हुए पूजा स्थल पहुंची। जहां सखियों के साथ गौर गौर पार्वती, ईसर पूजे पार्वती सहित गीत गाते हुए पूजा की। कस्बे में विभिन्न गली मोहल्लों में गणगौर का पूजन किया गया। वहीं कस्बे में नगरपालिका प्रशासन की ओर से ईसर गणगौर की सवारी निकाली गई जो कटला परिसर से बैण्ड बजा के साथ रवाना हुई, कटला चोराहा, आजाद मार्केट, विनायक मार्केट, स्टेट बैंक चोराहा, शाहपुरा बालाजी मंदिर, पीपली चोराहा, बीसलपुर रोड़ होते हुए दशहरा मेला मैदान पहुंचीं। जहां कलाकारों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सवारी के साथ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी चल रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। इसी प्रकार उपखंड ग्राम पन्द्राहेडा में हर्षोल्लास से मनाई गई। सहकारी समिति उपाध्यक्ष भवंर जितेंद्र सिंह राजावत ने बताया की हर वर्ष पन्द्राहेडा गढ़ में माता गणगौर की पूजा-अर्चना करके गणगौर माता की सवारी निकाली जाती है। जिसमें योगिता कंवर की अगुवाई में गोरी कंवर, गुड्डू, कोमल, किरण, गुनू, खुशी आदि बालिकाओं ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने