ईद-उल-फितर पर टोड़ारायसिंह में उमड़ा भाईचारा, ईदगाह में अदा की गई नमाज

 



टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
रमजान माह के मुबारक मौके पर अंतिम दिन कस्बे के बस स्टेंड के समीप स्थित ईदगाह मैदान में शनिवार को ईदु-उल-फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के सभी मुस्लिम भाइयों ने सुबह 9 बजे ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अदा की। तत्पश्चात ईदगाह मैदान से ही आपस में एक दूजे के गले लग मुबारकबाद दी। वहीं कस्बे में कई जगह पर स्वागत द्वार बनाए गए, जहां हिंदू समाज की ओर से मुबारकबाद दी गई। इससे पूर्व ईदगाह मैदान में मुफ्ती मोहम्मद साजिद ने ईद की नमाज अदा करवाई। ईद के मौके पर आपस में दावत दी गई और गले लगे। ईद पर सिवाइयां और खीर सहित अन्य पकवान बनाए जाते हैं। उपखण्ड क्षेत्र के गांव सालग्यावास, मोर, पंवालिया, मांदोलाई, भासू, बावड़ी, लाम्बा कलां, हमीरपुर सहित अन्य गांवों से भी बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई ईद की नमाज अदा करने पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में सीआई अंकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और प्रशासन मुस्तैदी से तैनात रहे।                     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने