कार्यकर्ताओं को दी गई पार्टी नीति व योजनाओं की जानकारी
टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। भाजपा शहर मंडल टोड़ारायसिंह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री विष्णु शर्मा रहे। कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, बूथ अध्यक्ष साहित्य दर्जनों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। अलग-अलग सत्रों में जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर, जिला महामंत्री संत कुमार जैन, करुणा निधि शर्मा, जगदीश प्रसाद सैनी सहित अन्य वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति पर प्रकाश डाला, साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और लोकगीत की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। शहर अध्यक्ष भाजपा अध्यक्ष सुनील भारत ने बताया कि प्रशिक्षण अभियान में कार्यकर्ता निर्माण करने की प्रक्रिया है और पांच परिवर्तन के बारे में जानकारी दी। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को सरल व नमो ऐप डाउनलोड करवाया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष भारत लाल सैनी, शहर उपाध्यक्ष बाबूलाल गुर्जर, महामंत्री सुरेश जगरवाल, रामअवतार सैनी, शहर मंत्री विष्णु स्वामी, मुकेश गौड़, भागचंद सैनी, सत्यनारायण प्रजापत, रतन पांचाल, मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, डिंपल, आईटी सेल विधानसभा संयोजक दीपक साहू, राजेश चावला, मुकेश मंगर, हेमेंद्र सैनी, भैंरूलाल प्रजापत, दौलत सैनी, सोनू लक्षकार, राकेश हाड़ा, शिशुपाल सैनी, लोकेश धाकड़, सोनू बेनीवाल, लाभचंद चावला सहित मोर्चा के अध्यक्ष और कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।