अनिकेत जैन ने 98.83 प्रतिशत के साथ रचा कीर्तिमान
मालपुरा (सच्चा सागर)। होलिस्टिक पब्लिक स्कूल, मालपुरा का कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणामों में अनिकेत जैन ने 98.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। वहीं अनिका जैन ने 98.33 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों में भूमिका गुप्ता ने 97 प्रतिशत, सैयदा आशना ने 96.50 प्रतिशत, अनाया जैन ने 96.33 प्रतिशत, हर्षवर्धन सिंह ने 95.83 प्रतिशत तथा मनन पारीक ने 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि विद्यालय के कुल 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्था का गौरव बढ़ाया। इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक पारीक एवं डायरेक्टर प्रियंका पारीक सहित समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
