देवली (सच्चा सागर)। आर्यन मुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की व जनता कॉलोनी देवली निवासी छात्रा अन्वेशा मित्तल पुत्री मुकेश मित्तल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में देवली में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अन्वेशा ने 600 में से 584 अंक प्राप्त कर 97.33 प्रतिशत अंक स्कोर किया है। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन और परिवार में खुशी है। अन्वेशा की इस सफलता का मंत्र उनकी मेहनत और अनुशासन रहा है, जिसके तहत वह स्कूल की पढ़ाई के अतिरिक्त नियमित रूप से 6 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी करती थीं। अन्वेशा मित्तल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। अन्वेशा ने स्पष्ट किया कि उनका अंतिम लक्ष्य देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा यूपीएससी को क्रैक कर प्रशासनिक अधिकारी बनना है। इस दौरान अन्वेशा के पिता मुकेश और माता मोनिका मित्तल के साथ शिक्षक शुभम शर्मा और अरुणा पारीक ने छात्रा का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। वही छात्रा के दादा किशन मित्तल ने भी अन्वेशा को बधाई दी है।