बावड़ी (सच्चा सागर)। न्यू संस्कार पब्लिक माध्यमिक विद्यालय बावड़ी के छात्र रणवीर गुर्जर ने माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। रणवीर गुर्जर पुत्र मेवाराम गुर्जर की इस उपलब्धि से विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। संस्था सचिव जितेन्द्र गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार परिणाम दिए। आर्यन गुर्जर ने 94.83 प्रतिशत तथा लक्ष्मी गुर्जर ने 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया। इस सफलता पर ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर संस्था प्रधान, स्टाफ एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सचिव ने बताया कि विद्यालय के शिक्षकों ने नियमित कक्षाओं के साथ-साथ स्कूल समय के बाद अतिरिक्त कक्षाएं लेकर विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन दिया, जिसका सकारात्मक परिणाम परीक्षा परिणामों में देखने को मिला।