डिग्गी थाना पुलिस की अवैध बजरी परिवहन पर कार्यवाही, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्त


मालपुरा (सच्चा सागर)।
डिग्गी थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। पुलिस अधीक्षक टोंक के निर्देशों पर थानाधिकारी गोपाल चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कडीला क्षेत्र में यह कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकडक़र मौके पर ही जब्त कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी गोपाल चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और बजरी परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डिग्गी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन या बजरी परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने