टोंक (सच्चा सागर)। राजस्थान एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में जिला एथलेटिक्स संघ टोंक द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य ओपन रिले प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल स्टेडियम टोंक में पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 36 टीमों के लगभग 130 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान एथलेटिक्स संघ के सचिव देवनारायण गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ खेल प्रशासक दुर्गाशंकर शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथियों में अनिल गुप्ता (सचिव, जिला बैडमिंटन संघ), अख्तर हुसैन (अध्यक्ष, जिला हॉकी संघ) और शिवराज यादव (अध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक संघ टोंक) मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने गन स्टार्ट देकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा खिलाडिय़ों को मेडल प्रदान कर प्रोत्साहित किया। जिला एथलेटिक्स संघ, टोंक सचिव कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 4म400 मीटर पुरुष वर्ग में अलवर प्रथम, जयपुर द्वितीय और टोंक तृतीय रहा। बालक 20 वर्ष वर्ग में भीलवाड़ा प्रथम, जोधपुर द्वितीय और जयपुर तृतीय रहे। 4म100 मीटर पुरुष वर्ग में चूरू प्रथम, भरतपुर द्वितीय और सीकर तृतीय रहा। बालिका 20 वर्ष वर्ग में अजमेर प्रथम और जयपुर द्वितीय रहा। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक के रूप में सीताराम जाट, संजय शर्मा, विनीत सिंह, अमर सिंह, भंवरलाल जाट, रामावतार यादव, सत्यनारायण खंगार, चंद्रप्रकाश, कौशल चौधरी, राकेश शर्मा, कृष्ण कुमार, ओमप्रकाश, मुकेश जाट, तरुण जाट, आदिल खान, सुरेन्द्र कुमार, नीरज चौधरी, हरिराम चौधरी और रोहित बंसीवाल सहित कई अधिकारियों ने सहयोग किया।
