(सच्चा सागर)। मां जलदेवी जाट धर्मशाला में बैठक, विभिन्न प्रस्तावों पर हुई चर्चा

 टोड़ारायसिंह। मां जलदेवी जाट धर्मशाला बावड़ी में रविवार को केप्टन धन्नालाल गढ़वाल गणेती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में समाज के नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश गांगवाल एवं कृषि मंडी समिति टोड़ारायसिंह के वायस चेयरमैन श्रवण महिया का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। सचिव सत्यनारायण भालानिया ने गत बैठक की कार्यवाही पढक़र सुनाई। बैठक में कोषाध्यक्ष राम लाल बुरडक़ ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा रामकिशन फौजी ने किरायेदारों से किराया वसूल कर समय पर भुगतान के लिए पाबंद करने की जानकारी दी। रामलाल बुरडक़ घारेडा ने बताया कि बैठक में दुकानों का किराया यथावत रखने, केम्पस में मिट्टी भरवाने, हर महीने धर्मशाला साफ सफाई करवाने, पानी निकासी हेतु पाईप रखवाने तथा आगामी बैठक अप्रैल माह में रखकर समितियों का गठन करके धर्मशाला निर्माण हेतु उगाही कार्य शुरू करवाने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिए गए। उपस्थित समाज बन्धुओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति समाज में जागरूकता लाने पर जोर दिया। वर्तमान में मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग एवं नशावृत्ति से होने वाले दुष्प्रभाव पर विचार व्यक्त किए। अंत में अध्यक्ष धन्नालाल ने उपस्थित जन को अन्न की बर्बादी नहीं करने की शपथ दिलाई। उतना ही ले थाली में। व्यर्थ ना जाए नाली में। अन्न का अनादर ना हो। इस मौके पर जगदीश टांडी, श्रवण महिया, बजरंग सरूडिया, राकेश गांगवाल, एडवोकेट गोपाल गांगवाल, श्रीलाल सांडीवाल, शंकर हुड्डा, रामकिशन फौजी, रामेश्वर सांडीवाल, भंवर लाल मुकरानियां, सत्यनारायण भालानिया, बालू राम, शंकर थाकर, सुरेन्द्र खर्रा, जगदीश बाबूजी, पन्ना लाल जीतरवाल सहित बड़ी संख्या में समाज बन्धु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने