टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। थाना क्षेत्र के गांव खेडुल्या खुर्द में प्रेम विवाह को लेकर रंजिशवश अपहरण कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पीडि़ता ने पुलिस में दर्ज कराई है। पीडि़ता की ओर से पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पीडि़ता ने अपने ही गांव के सजाति युवक से 2023 में प्रेम विवाह किया है, उसके बाद से ही दोनों पति-पत्नी टोड़ारायसिंह कस्बे में रह रहे हैं। मेरे पीहर पक्ष वाले मुझे और मेरे पति गणेश गुर्जर को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसी से पीडि़ता पति के साथ टोडारायसिंह रह रहीं हैं और दोनों के एक संतान भी है। गत 4 मार्च को मेरे पति अपनी मौसी के घर से आ रहे थे, कि कृषि उपज मंडी के पास घात लगाकर बैठे आरोपी दिलराज गुर्जर, रोहित गुर्जर, लेखराज गुर्जर तीनों निवासी खेडुल्या खुर्द, मनीष गुर्जर बगड़ी, नाथूलाल गुर्जर गोलहेडा शिफ्ट डिजायर गाड़ी में आए और बीच रास्ते में मारपीट करने लगे तथा जान से मारने की नियत से धमकी देते हुए गाड़ी में डाल कर श्रीनगर घारेडा की ओर ले गए। इसी बीच मेरे ससुराल वालों को जानकारी मिलने पर पीछा किया और घारेडा गए। सभी को आते देख आरोपी भाग छुटे। रिपोर्ट में पीडि़ता ने बताया कि जबकि मेरे ससुराल पक्ष वाले ने 27 जून 2023 को पीहर पक्ष को 7 लाख 41 हजार रुपए नकद बतौर खर्चा दिया है। पीडि़ता ने बताया कि जब से मैंने प्रेम विवाह किया है, तब से ही मेरे पीहर वाले जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। घटना के बाद से ही पीडि़ता और पति डरें हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से हौसले बुलंद हैं। रिपोर्ट में बताया कि कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ी घटना होने की संभावना बनी रहती है। पीडि़ता ने पुलिस से सुरक्षा तथा कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रेम विवाह को लेकर युवक का अपहरण कर मारपीट, जान से मारने की धमकी
0
