घाड़ क्षेत्र को रोड़वेज की नई बस सेवा का तोहफा

 1 अप्रैल से जयपुर के लिए शुरू होगी सेवा 

- महावीर प्रसाद भाटी

घाड़ (सच्चा सागर)। घाड़ एवं आस-पास के क्षेत्र की जनता को बूंदी आगार के मुख्य प्रबंधक घनश्याम गौड़ ने राज्य परिवहन बस सेवा का एक और तोहफा दिया है। नई रोडवेज बस सेवा 1 अप्रैल से शुरू होगी, जो बूंदी से वाया हिंडोली, नैनवां, नगरफोर्ट, गुराई, घाड़, धुवां कला, भरनी, छान, टोंक होते हुए जयपुर तक संचालित की जाएगी। मुख्य प्रबंधक घनश्याम गौड़ ने बताया कि बूंदी आगार की यह द्रुतगामी बस सेवा सुबह 6:45 बजे बूंदी से रवाना होकर 9:15 बजे नैनवां, 9:45 बजे नगरफोर्ट, 10:15 बजे घाड़, 11:05 बजे टोंक होते हुए दोपहर 1:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में यह बस जयपुर सिंधी कैंप से दोपहर 2:32 बजे रवाना होकर 5:10 बजे टोंक, 6:02 बजे घाड़, 6:32 बजे नगरफोर्ट, 7:10 बजे नैनवां होते हुए रात 9:45 बजे बूंदी पहुंचेगी। इस बस सेवा के शुरू होने से हिंडोली, देवली-उनियारा और टोंक विधानसभा क्षेत्रों के सैकड़ों गांवों का आपसी संपर्क मजबूत होगा। साथ ही व्यापारियों, विद्यार्थियों और किसानों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा, अध्यक्ष भास्कर ए सावंत, प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा, मुख्य प्रबंधक घनश्याम गौड़ सहित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।              


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने