कुदरत का अजीब संजोग : मां के अंतिम संस्कार में आ रही बेटी की सडक़ दुर्घटना में मौत

एक ही चिता पर हुआ दोनो का अंतिम संस्कार

- आमीन खान  

चाकसू (सच्चा सागर)। चाकसू में कुदरत का एक अजीब संजोग देखने को मिला। मां की मौत के समाचार मिलते ही एक बेटी अपने ससुराल से उसके अंतिम संस्कार में आने के लिये रवाना हुई, लेकिन बेटी मां के घर पर पहुंची ही नही थी कि रास्ते मे एक सडक़ दुर्घटना में उसकी भी मौत हो गयी। हुआ यह कि चाकसू कस्बे में नाथी देवी पत्नी नानगराम की मौत हो गयी। जिससे परिजन गम में थे वही मां की मौत की खबर उसकी बेटी मोनिका साहू जयपुर भेजी गई तो वह भी आखरी बार मां का मुंह देख ले और अंतिम संस्कार में भाग ले सके यह समझकर मोनिका जयपुर से चाकसू के लिये रवाना हुई, लेकिन यंहा कुदरत का एक अजब ही करिश्मा हुआ कि बेटी मां के घर पर पहुंची ही नही थी कि रास्ते में सडक़ दुर्घटना में बेटी की भी मौत हो गयी। जंहा पीयर में नाथी देवी की मौत का मातम मचा हुआ था। वही दूसरी ओर बेटी मोनिका की मौत ने परिवार को ओर हिलाकर रख दिया। उसकी मौत से पियर ओर ससुराल दोनो जगह गम का माहौल छा गया। क्षेत्र में लोग इसे कुदरत का अजीब संजोग बता रहे है, वही लोग इसे मा व बेटी की मोहब्बत बता रहे है। वही दोनो पक्षो की सहमति से इनकी आपसी मोहब्बत से मां व बेटी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। इस अद्भुत नजारे को देखकर हर किसी की आँख नम हो गयी।      


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने