महिला ने लगाए पति के साथ मारपीट करने का आरोप


देवली (सच्चा सागर)।
हनुमान नगर थाना क्षेत्र के चांदादंड निवासी एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि उसके पति के साथ वहीं के 7 जनों ने कुल्हाड़ी व लकड़ी डंडों से मारपीट की। जिससे पीडि़ता का पति गंभीर घायल हो गया। प्रार्थी संतरा देवी ने आरोप लगाया कि उनके पति भंवरलाल पिछले दिनों खेत में बंधी हुई गाय को लेने खेत पर गया था। इस दौरान रामेश्वर पुत्र कालूराम मीणा निवासी चान्दाढण्ड मय हथियार अपनी पत्नी के साथ वहां आ धमका। आरोप लगाया कि आते ही उन्होंने भंवर लाल पर हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर भंवरलाल को मरणासन्न अवस्था में पहुंचा दिया। पीछे से खेत में छिपे हुए कुलदीप पुत्र रामेश्वर, बबलू पुत्र ओंकार, रोहित पुत्र अम्बालाल, काली पत्नी रामेश्वर, प्यारेलाल पुत्र बलदेव लुहार, पूरण पुत्री रामेश्वर ने भी अचानक बाहर आकर लाठी डण्डे से वार कर दिया। रामेश्वर ने सरिए के वार से भंवरलाल के हाथ पैर भी तोड़ दिए। मरा हुआ समझकर सभी आरोपी भाग गए। आरोप लगाया जा हमलवारों ने भंवरलाल के गले से सोने की चैन, हाथ की अंगूठी, एण्ड्रोइड फोन तथा पर्स में रखे करीब साढ़े 17 हजार रूपए भी छीन कर ले गए।         


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने