जायरीनों का आना शुरू तहसील प्रशासन ने चढ़ाई चादर
- आमीन खान
चाकसू (सच्चा सागर)। चाकसू में टोंक रोड पर स्थित हजरत पीर जलाल शाह का उर्स शुक्रवार शाम को महफिल मिलाद शरीफ के साथ शुरू हो गया। जिसके साथ ही उर्स परवान पर चढ़ गया। जायरीनों का आना शुरू हो गया। सोमवार को जोहर की नमाज के बाद तहसील कार्यलय की तरफ से तहसीलदार विपुल चौधरी की ओर से चादर चढ़ाई गयी। इस मौके पर तत्कालीन पार्षद रफीक खान व उर्स कमेटी के लोग मौजूद थे। इस अवसर पर कव्वाल पार्टी ने कलाम पढ़े यह जानकारी दरगाह के गद्दीनशीन बाबा मकबूल अली ने दी। गद्दीनशीन मकबूल अली ने बताया की 31 मार्च को महफिल शमा के बाद लंगर, रंग व फातिया के साथ उर्स सम्पन्न होगा। उर्स में टोंक, जयपुर, अजमेर के कव्वाल बाबा की शान में एकशाम से बढक़र एक कलाम पेश कर रहे हे। वही उर्स में दौसा, सवाईमाधोपुर, जयपुर टोंक से जायरीन शिरकत की उर्स में जायरीनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मनोरजन के लिए झूले मोत का कुआ आदि लग गए है। जिसका जायरीनो ने लुत्फ उठाया। मुस्लिम वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अब्दुल हमीद खोखर, मुस्लिम नोजवान वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष आमीन खान, पार्षद हाजी मेहराज खान व दरगाह कमेटी पूरी निगरानी बनाये हुए है।
