दूनी (सच्चा सागर)। सृष्टि सर्जनकर्ता एवं ऋग्वेद काल के सप्तऋषियों में श्रेष्ठ वैदिक ऋषि महर्षि कश्यप की जयंती अखिल भारतीय केवट सेना महासंघ के तत्वावधान में 5 अप्रैल को दूनी में मनाई जाएगी। महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दूनी के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। इसकी अध्यक्षता दूनी ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. के चेयरमैन एवं अखिल भारतीय केवट सेना के संस्थापक मोतीलाल मेहरा करेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने बताया कि सृष्टि रचना के समय महर्षि कश्यप की अध्यक्षता में सप्तऋषियों की समिति बनाई गई थी। युवा नेता जितेन्द्र धीवर ने बताया कि 5 अप्रैल को देशभर में महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।