फफक कर रो पड़े किसान, मंडी में रखी जिंसे भी भीगी
- आमीन खान
चाकसू (सच्चा सागर)। चाकसू उपखण्ड में तडक़े अचानक मौसम ने पलटी मार दी, जिससे तेज गर्जना के साथ रुक-रुक के बारिश हुई। जिससे खेतो में पानी ही पानी हो गया। खेतो में कटी फसलें भीग गयी। खेतो में गेंहु, जो, चना की फसलें पूरी तरह भीग गयी। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अपनी आँखों के सामने तबाई हुई फसलों को देखकर किसान फफक कर रो पड़े। इसी तरह खेतो में रखा मवेशियों का चारा व कृषि उपज मंडी में रखी खुले में रखी जिन्से भीग गयी। व्यापारी गजानन्द साहू व किसान राजाराम, भूरामल व सोहन लाल ने बताया कि मौसम पूरी तरह साफ था। खेतो में गेंहु, चना व जो कि फसलें कट रही थी जो वर्षा में पुरी तरह भीग गयी। किसानों के अनुसार इस बार भारी फसल उत्पादन की उम्मीद थी, लेकिन पूरी उम्मीद पर पानी फिर गया। शुक्रवार को दिन भर धूप पर छांव का खेल चलता रहा वही बदलो के होने से ठंडी हवा चल गई। जिससे तापमान कम हो गया, घरों में चलने वाले कूलर व पंखे बन्द हो गए।
