टोड़ारायसिंह । कस्बे में धुलंडी के दूसरे दिन (भाटाराड बादशाह की सवारी) आदि गौड़ ब्राह्मण समाज नव युवक मण्डल की ओर से सदियों पुरानी परम्परा का निर्वहन करते हुए भगवान नृसिंह मंदिर से भव्य फूलडोल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदि गौड़ ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाज के महिला-पुरूषों तथा युवा और युवतियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस दौरान होली के गीतों फागों पर खुब नाचे। फूलडोल यात्रा केकड़ी रोड़ पर स्थित नृसिंह मंदिर से बैण्ड बजा के साथ रवाना होते हुए पीपली चोराहा, भूडापोल दरवाजा, मूर्ति मोहल्ला, बाबरों का चौक, सब्जी मंडी, कटला चोराहा, बत्तीसी बाजार, माणक चौक, पुराना थाना होते हुए नृसिंह मंदिर पहुंची। इस दौरान सीताराम मंदिर और माणक चौक गोपी नाथ मंदिर पर आरती की गई। फूलडोल के दौरान भजन गायक कलाकार पुरूषोत्तम गौड़, आयुष गौड़, रामबाबू गौड़, यानू गौड़ हरिमोहन गौड़ ने नैणा नीचा कर ले श्याम ने रिझावै ली..., झीनी झीनी उड़े रे गुलाल...., बाबा नन्द के दरबार में मची रे होली..., तू छ तू छ नन्द जी को लाल रे..., आज बिरज में होली रे रसिया... सहित एक से बढक़र एक होली के गीत सुनाएं। फूलडोल यात्रा में गोपाल जी मंदिर भी शामिल रहे। इस मौके पर छीतरमल गौड़, महावीर प्रसाद गौड़, रामसहाय शिल्पकार, डीपी गौड़, कैलाश चंद गौड, कालूराम गौड़, हरिराम पेंटर, परशुराम गौड़ नवयुवक मंडल अध्यक्ष रामबाबू गौड़ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल रहें।
