टोड़ारायसिंह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव के निर्देश पर उपखण्ड के गांव संवारिया के रामवीर सिंह साण्डीवाल को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ओबीसी जिला अध्यक्ष पंकज यादव एडवोकेट ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी के लिए ईमानदारी, निष्ठावान, समर्पण भावना तथा सभी को साथ लेकर चलने वाले कार्यकर्ता संवारिया निवासी रामवीर सिंह साण्डीवाल पुत्र रामसिंह साण्डीवाल को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र में बताया कि पार्टी और संगठन को और ज्यादा मजबूती मिलेगी तथा ओबीसी के सामाजिक और राजनीतिक उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना है। रामवीर सिंह साण्डीवाल को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
(सच्चा सागर) ओबीसी विभाग में रामवीर सिंह साण्डीवाल जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
0
