जयपुर (सच्चा सागर)। भारत सेवा संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को राजापार्क स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु सहित ज्ञात-अज्ञात असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्थान के सचिव गिरधारी सिंह बापना ने बताया कि वीर क्रांतिकारियों के शहादत दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्रांतिकारियों से जुड़े चित्रों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राजीव अरोड़ा, पूर्व कुलपति बीएम शर्मा, एसएस जोशी, हनुमान शर्मा नायला, संजय बापना, एलडी शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीद दिवस के मौके पर हनुमानगढ़ निवासी शंकरलाल सोनी द्वारा तैयार की गई ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों की दुर्लभ चित्र प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी को देखने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि पहली बार ऐसी प्रदर्शनी देखने को मिली है, जिसमें अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को भी स्थान दिया गया है और उनके बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है।