साईकिल वितरण समारोह, 1430 साईकिलों का होगा चरणबद्ध वितरण

विधायक रामसहाय वर्मा ने छात्राओं को सौंपी साइकिलें, खिले चेहरे

निवाई (सच्चा सागर)। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की नि:शुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निवाई में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि शिक्षा को सुलभ बनाना और दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों की राह आसान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि केवल इस विद्यालय में ही नहीं, बल्कि पूरे ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के लिए कुल 1430 साइकिलें आवंटित की गई हैं, जिनका वितरण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। समारोह के दौरान कक्षा 9 की छात्राओं को विधायक के कर-कमलों द्वारा साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। विधायक ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि ये साईकिलें उनकी पढ़ाई में सहायक होंगी और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढऩे में मदद करेंगी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर एवं स्टाफ ने विधायक का साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नगर पालिका निवाई के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप इसरानी, भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, आसाराम गुर्जर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएमसी सदस्य, विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने