भगवान आदिनाथ जयंती महोत्सव पर निकाले गए भव्य जुलूस में शामिल हुई नवकार रथ यात्रा नवकार रथ यात्रा का किया भव्य स्वागत



मालपुरा (सच्चा सागर)।
9 अप्रैल को आयोजित होने वाले विश्व नवकार दिवस के उपलक्ष में प्रदेशभर में निकाली जा रही नवकार रथ यात्रा का प्रवेश 12 मार्च गुरुवार को मालपुरा में हुआ, भगवान आदिनाथ जयंती महोत्सव के तहत आदिनाथ मंदिर से जुलूस निकाला गया। जिसमें नवकार रथ यात्रा भी शामिल रही, इस नवकार रथ यात्रा के दौरान जीतो राजस्थान जॉन सेक्ट्री राजेश सिंघवी, जीतो जेटीआर राजस्थान स्टेट हेड आदित्य भंडारी, को कॉर्डिनेटर जेटीआर राजस्थान संदीप गोलेछा, आगम जैन व अंशुल जैन महिला विंग, को कॉर्डिनेटर जेटीआर राजस्थान अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत रवि जैन एडवोकेट, भागचंद अजमेरी सहित सभी समाजबंधुओं की मौजूदगी में किया गया। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) की ओर से आयोजित इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य नवकार महामंत्र के प्रति जन चेतना जागृत करना और विश्व, देश और समाज में शांति व सद्भाव का संदेश फैलाना है। जुलूस के दौरान भगवान का रथ, बैंडबाजे, भगवान की पालकी और महिलाओं का बैंड मौजूद रहा।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने