निवाई (सच्चा सागर)। शहर की इंदिरा कॉलोनी स्थित श्याम मंदिर में गणगौर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलोनी की महिलाओं ने सामूहिक रूप से गणगौर माता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे गणगौर और ईसर जी के पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर आकर्षण का केंद्र बने। मंदिर के पुजारी पंडित विष्णु शर्मा ने विधि-विधान से पूजन संपन्न करवाया और महिलाओं को गणगौर व्रत की कथा सुनाई। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ माता की सेवा की। इस दौरान सुमन पारीक, दीपा पारीक, मोना, बिट्टू, नंदू और सीमा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं और श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।