सनातन धर्म यात्रा सफल, अघोरी महाराज का अनुष्ठान


हरिद्वार से गोवर्धन तक श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

निवाई (सच्चा सागर)। उपखंड क्षेत्र के गांव काटोली स्थित महाभारतकालीन मां भद्रकाली मंदिर के पीठाधीश्वर राम महाराज अघोरी ने विशेष भक्तों के साथ 5 दिवसीय सनातन धर्म यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण की। यात्रा का उद्देश्य समाज में बढ़ती कुरीतियों को समाप्त करना और धार्मिक सद्भाव बनाए रखना रहा। यात्रा के दौरान हरिद्वार के चंडी घाट पर मां प्रतिअगिरा का 15 घंटे का विशेष अनुष्ठान किया गया। इसके बाद बरसाना में राधारानी मंदिर में पूजा-अर्चना और गोवर्धन परिक्रमा भी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। यात्रा के क्रम में भरतपुर स्थित संघ कार्यालय समिधा भवन में वरिष्ठ प्रचारकों से मुलाकात कर धर्मांतरण व अन्य सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। वहीं सिकंदरा, बालाजी मोड़, दौसा, लालसोट और बोलीं में श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रा में रामावतार मीणा, देवनारायण गुर्जर, रविंद्र मीणा सहित कई लोग शामिल रहे। अंत में मां भद्रकाली से क्षेत्रवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।              


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने