पंचायत राज चुनावों में ईडब्ल्यूएस को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग


 मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

निवाई (सच्चा सागर)। दशरथ सिंह पलेई ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रताप फाउंडेशन के बैनर तले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एसडीएम प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पंचायत राज चुनावों में ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की गई। इसमें बताया गया कि भारत के संविधान के 73वां संविधान संशोधन के अनुसार राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 15 (क), (ख) व (ग) में क्रमश: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है। वहीं, भारत सरकार द्वारा 103वां संविधान संशोधन के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इसी आधार पर ज्ञापन में मांग की गई कि पंचायत राज चुनावों में भी ईडब्ल्यूएस वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाए, जिससे सामाजिक न्याय सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर गोविंद सिंह चौहान (एडवोकेट), नारायण सिंह राजावत, सीताराम शर्मा, रामावतार शर्मा, जसवीर सिंह, कान सिंह राजावत, नरेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, लक्ष्मीचंद शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने