टोंक (सच्चा सागर)। सदर माली समाज टोंक द्वारा 28वें आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन तूम्बीपुरा स्थित तूम्बेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया जा रहा है। सम्मेलन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इसी क्रम में सम्मेलन समिति के पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं ने शहर के माली समाज बाहुल्य क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान निवाई दरवाजा, छावनी, कामधेनु सर्किल, सरवदाबाद, रेड शहीदाबाद, ढोली, पंचकुइया दरवाजा, रामद्वारा बाहिर, बीकापुरा, चिडिय़ा की बाड़ी एवं शंकरपुर चौराहा सहित विभिन्न मोहल्लों में डोर-टू-डोर संपर्क कर सम्मेलन का प्रचार-प्रसार किया गया। इस अवसर पर सदर अध्यक्ष रमेश बागड़ी, पूर्व सदर अध्यक्ष अचलेश सैनी, छोटू गोला, कमलेश सोलंकी, राधेश्याम टोडा वाले, लालाराम अजमेर, बिशन सैनी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक समाज बंधुओं से सम्मेलन में भाग लेने की अपील करते हुए इसे सामाजिक एकता एवं सहयोग का महत्वपूर्ण आयोजन बताया।
- विशाल सैनी
