भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
- विनोद धर्मानी
देवली (सच्चा सागर)। पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन पूर्व कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अंतिम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी ने भारतीय जनता पार्टी की ‘पंच निष्ठा’ के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं की निष्ठा और कड़े अनुशासन में निहित है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ जनसेवा में सक्रिय रहने, पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने और संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया। शिविर प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता शिवजीलाल चौधरी ने पार्टी की कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला, जिसकी अध्यक्षता पूर्व पार्षद बंसी मेघवंशी द्वारा की गई। द्वितीय सत्र में मंडल प्रभारी विनय ताकर ने बूथ प्रबंधन की बारीकियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और इस सत्र की अध्यक्षता प्रेमचंद शर्मा ने की। तृतीय सत्र के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल ने पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान विषय पर अपना उद्बोधन दिया, जिसकी अध्यक्षता रतन मंगल ने की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर द्वारा शिविर को सफल बनाने में सहयोगी रहे कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। राष्ट्रगान के साथ दो दिवसीय शिविर का विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर मंडल महामंत्री उमाशंकर खटेटा, प्रमोद मंगल, उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, अनिल जांगिड़, नवीन ग्वाला, दिनेश जैन, आशीष पंचोली, रवि बलसोरा, नवनीत धाकड़, मुकेश मीणा, राजकुमारी, नंदसिंह, सुनील जैन, सुमित गौतम, प्रकाश चंदेल, कुणाल साहू, रमेश गोयल, राजेंद्र साहू, यगेश दाधीच, राकेश ओसवाल, कुलदीप सेन, मनोज शर्मा, सुरेश अग्रवाल, महेश मंगल, रामलाल सेन, सुनील ग्वाला सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
