विधायक रामसहाय वर्मा ने गिनाए विकास कार्य, बेमौसम बारिश से नुकसान पर सरकार संवेदनशील
पीपलू (सच्चा सागर)। शहर के भूतेश्वर उद्यान परिसर में शनिवार को कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक रामसहाय वर्मा, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, भाजपा नेता विजय बैंसला तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। विधायक रामसहाय वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के प्रथम दो वर्षों में पीपलू क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए नाथड़ी से पीपलू को जोडऩे का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। आयुर्वेदिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य प्रगतिशील है और पंचकर्म सुविधा शुरू करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि नाथड़ी-पीपलू भोपता नाला पर करीब साढ़े 6 करोड़ रुपये की लागत से हाईलेवल ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। भाजपा नेता विजय बैंसला ने शिक्षा व स्वास्थ्य पर ध्यान देने और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने की बात कही। वहीं पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि देश विकसित राजस्थान की ओर अग्रसर है।
बेमौसम बारिश पर सरकार गंभीर
विधायक रामसहाय वर्मा ने बताया कि बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कलेक्टरों को सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
