मालपुरा (सच्चा सागर)। मानव मित्र मण्डल सेवा संस्थान मालपुरा के तत्वावधान में अमर शहीद भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान शहीद दिवस पर चतुर्थ रक्तदान शिविर व रक्तदान की आवश्यकता व महत्व विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ। रक्तदान शिविर का शुभारंभ जय श्री ठागरिया सेवानिवृत्त उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, विवेक व्यास अध्यक्ष अभिभाषक संघ मालपुरा राजकुमार जैन पूर्व चेयरमैन नगरपालिका मालपुरा, समाजसेवी उमाशंकर ठागरिया, पूर्व सरपंच एडवोकेट कन्हैयालाल सैनी ने अमर शहीदों की चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर शिविर में रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं का होंसला अफजाई किया। संस्थान संस्थापक एडवोकेट नोरत मल वर्मा ने अमर शहीदों के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर रक्तदान कर युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि भारत की आजादी में भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनकी याद में किये गये रक्तदान से किसी की जान बचेगी ओर यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह ने रक्तदान शिविर व रक्तदान की आवश्यकता व महत्व विषय पर विचार संगोष्ठी में विस्तार से विचार व्यक्त किए कहां साथ ही संस्थान के कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजकिय जिला अस्पताल केकड़ी की रक्त संग्रहण टीम के सहयोग से 22 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। जिसमें लाम्बाहरिसिंह निवासी सुनील कुमार नामा ने 27वीं बार रक्तदान किया। संस्थान सचिव संजय कुमार पाराशर, पदमचन्द सांटीवाल ने बताया कि मानव मित्र मण्डल सेवा संस्थान मालपुरा जरूरतमंद लोगों को आपात स्थिति में खून उपलब्ध कराती है।