चाकसू उपजिला अस्पताल में महिला का मंगलसूत्र चोरी, पुलिस जांच में जुटी


चाकसू (सच्चा सागर)।
चाकसू स्थित राजकीय उपजिला अस्पताल में सोमवार को एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शिवदासपुरा निवासी अर्चना देवी इलाज के लिए अस्पताल आई हुई थी। इसी दौरान डॉक्टर के कमरे के बाहर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र पार कर लिया। मंगलसूत्र चोरी होने का पता चलते ही पीडि़ता अर्चना देवी के होश उड़ गए और वह रोने लगी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीडि़ता ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।      


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने