आरोपी घर में घुसकर महिला से ले गया था चॉदी की पायजेब
- आमीन खान
चाकसू (सच्चा सागर)। चाकसू पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक 5 हजार रुपये के इनामी अपराधी को दबोच लिया। वहीं उससे 75 ग्राम चांदी की पायजेब को बरामद किया है। थाना प्रभारी मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि 31 जनवरी को कस्बे की सूर्य कॉलोनी में एक अज्ञात चोर घर मे घुसकर महिला को बहला फुसलाकर 75 ग्राम चांदी की पायजेब व अन्य सामान ले गया। जिसका 2 फरवरी को पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के बाद पुलिस पुरी तरह मुस्तेद हुई और आरोपी की तलाश के लिये टीमें गठन की गई। जिसने सीसीटीवी व तकनीकी सहायता से निवाई तहसील के हिंगोटिया गांव के रहने वाले गणेश मीना के बेटे चेतन मीना को गिरफ्तार कर किया है, साथ ही आरोपी से पुलिस ने चुराई गयी चांदी की पायेजब को बरामद कर लिया है। अन्य चीजों की पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी मेघवाल के अनुसार चोर को पकडऩे में जगदीश मीना हेडकांस्टेबल, जगदीश कुमार व बाबूलाल गुर्जर की विशेष रूप से रही।
