(सच्चा सागर) टोंक डीएसटी की कार्यवाही, 2 लाख की स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

टोंक । जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) टोंक ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता हासिल की है। पुलिस ने शहर के धन्ना तलाई पार्क के सामने छापेमारी कर अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। छापेमारी और बरामदगी पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल प्रसाद और पुलिस उप अधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा के निर्देशन व उपनिरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से निम्नलिखित वस्तुएं बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से स्मैक 10 ग्राम (बाजार कीमत लगभग 2 लाख रुपये), नकदी 10,700 रुपये (खरीद-फरोख्त राशि), मोबाइल 2 स्मार्टफोन, पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान पकड़े गए आरोपी की पहचान तोहीद पुत्र बसीर (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो टोंक के गैस गोदाम के पीछे, धन्ना तलाई क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस दौरान गठित विशेष टीम में हैड कानिस्टेबल शरीफ, शिवपाल, प्रधान, रुकमकेश, राधाकिशन, और राजेश कुमार सहित कोतवाली थाने की टीम का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने संदेश देते हुए बताया कि टोंक शहर में नशे की सप्लाई चेन को तोडने के लिए डीएसटी टीम द्वारा लगातार इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।    



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने