रंग पंचमी पर महादेवाली टोंक में लगेगा कोली समाज का परंपरागत मेला आज

टोंक (सच्चा सागर)। कोली समाज का पारंपरिक मेला रंग पंचमी के अवसर पर 8 मार्च रविवार को महादेवाली टोंक में आयोजित किया जाएगा। इस मेले में अजमेर, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, भरतपुर, दौसा और धोलपुर सहित विभिन्न जिलों से समाज के लोगों के पहुंचने की संभावना है। मेले के दौरान समाज के लोग भगवान शिव शंकर की पूजा-अर्चना कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। इसके बाद मेला स्थल पर सामाजिक विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और समाज में उत्पन्न विवादों का आपसी सहमति से निस्तारण भी किया जाता है। मेले में नवयुवक और नवयुवतियों के रिश्ते तय करने की परंपरा भी निभाई जाती है तथा झोल भराई की रस्म अदा की जाती है। इस अवसर पर कोली समाज के घरों में विशेष रूप से चूरमा-बाटी बनाई जाती है। समाज की माताएं, बहनें, बच्चे और बुजुर्ग इस मेले को उत्सव के रूप में मनाते हैं। मेले में लोग नए वस्त्र पहनकर गीत गाते हुए आते-जाते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उल्लास का वातावरण बना रहता है। अखिल भारतीय कोली समाज टोंक शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष बेनीप्रसाद महावर, पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद अशोक कुमार महावर, कल्याण महावर, बाबूलाल सरपंच, गिर्राज बैंक, संजय महावर, रमेश महावर, भगवान दास, बाबूलाल एलआईसी, हेमंत बुंदेल, जसवंत, सत्यनारायण सहित कई सदस्य मेले में मौजूद रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने