टोंक (सच्चा सागर)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित आत्मरक्षा एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम जिला परिषद सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रवीर सिंह चौहान ने उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां लड़कियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित हैं, जिससे वे समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि महिलाओं को जागरूक बनाना और उन्हें आत्मरक्षा के लिए सक्षम करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प महिलाओं को समाज में बराबरी का अधिकार और सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महिला थानाधिकारी ओम कंवर ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राजकॉप सीटीजन ऐप के माध्यम से महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता मिलने की प्रक्रिया भी समझाई। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया, पूर्व जिला महामंत्री दीपक संगत, महिला मोर्चा संयोजक अंजलि गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सैनी, जिला प्रवक्ता रामावतार धाभाई, आरव सिसोदिया, सीमा गौतम, हेमलता खंडेलवाल, प्रज्ञा, आरती, अनीता गुर्जर सहित महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
महिला दिवस पर आत्मरक्षा व विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
0
