टोंक (सच्चा सागर)। शहरी क्षेत्र में संचालित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर की ओपीडी अब दो पारियों में संचालित होंगी। एचएसएस निदेशक डॉ. सुनील कुमार परमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सीएमएचओ डॉ शैलेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में संचालित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर की ओपीडी का समय गर्मियों में 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 से 12 बजे तक और शाम को 5 से 7 बजे तक चलेगी। सर्दियों में 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक और शाम को 4 से 6 बजे संचालित होगी। सीएमएचओ डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि रविवार व अवकाश के दिन सुबह 9 से 11 बजे तक शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलेंगे। सीएमएचओ डॉ शैलेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि ये समय केवल शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ही लागू है, बाकी समस्त चिकित्सा संस्थानों जैसे, जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का समय पूर्व भांति यथावत रहेगा।
14 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का समय परिवर्तन, अब से दो पारियों में चलेंगे
0