राम जन्मोत्सव पर सिरस में भव्य शोभायात्रा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु


सिरस (सच्चा सागर)।
  केशवराय मंदिर में तीन दिवसीय राम जन्मोत्सव के तहत शनिवार रात शिवालय से भव्य शोभायात्रा आतिशबाजी के साथ रवाना हुई। यह शोभायात्रा रविवार को दोपहर 12 बजे केशव मंदिर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान भजन गायक अनिल शर्मा ने ‘देख लो मेरे दिल के नगीने में, श्रीराम-जानकी बैठे हैं मेरे सीने में’ भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं मीनू डायसवाल ने ‘मीठे रस से भरो री राधा रानी लागे’ भजन की प्रस्तुति देकर माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। इसके अलावा गायक गौतम शर्मा, महेश खांडल व अनूप पारीक ने भी मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष देवराज सिंह राजावत, महामंत्री रवि प्रकाश पारीक, आशीष गुप्ता, रामजीवन जाट, कमल जैन, ब्रह्म प्रकाश जांगिड़, सोनू बना, लक्ष्मण जांगिड़, भेरूलाल गुर्जर, बबलू प्रजापत, हरिराम गुर्जर, राजू जायसवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने