नोरतमल गोयल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
देवली (सच्चा सागर)। अग्रवाल पंचायत संस्था देवली की आम सभा की बैठक शनिवार को अग्रवाल विश्राम गृह में आयोजित की गई। जानकारी के अनुसार बैठक की अध्यक्षता महावीर प्रसाद गोयल ने की। बैठक में समाज के वर्ष 2026 से 2028 तक के कार्यकाल के लिए चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न हुई। चुनाव में चार मुख्य पदाधिकारियों और 16 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। संस्था की नई कार्यकारिणी में नोरतमल गोयल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गोवर्धन कंछल को उपाध्यक्ष, सुरेश अग्रवाल को मंत्री और सीताराम गर्ग को कोषाध्यक्ष चुना गया है। बैठक के दौरान उपस्थित समाज के लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष त्रिलोक चंद मंगल, संरक्षक बृजमोहन गोयल, सत्यनारायण सिंहल, मंत्री रूपम जिन्दल, कोषाध्यक्ष रवि सिंहल, महेश अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित थे।
