(सच्चा सागर) श्याम मंदिर में धुलंडी उत्सव स्थगित

निवाई। इंद्रा कॉलोनी स्थित श्याम मंदिर में इस वर्ष होली और धुलंडी के अवसर पर होने वाले पारंपरिक सामूहिक आयोजन नहीं होंगे। श्याम सेवा समिति निवाई ने चंद्र ग्रहण, सूतक और विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए गुरुजनों व पंडितों से विचार-विमर्श के बाद धुलंडी पर्व को स्थगित करने का निर्णय लिया है। समिति के विनोद शर्मा ने बताया कि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण व सूतक होने के कारण धार्मिक मर्यादावश पर्व नहीं मनाया जा सकता। वहीं, 4 मार्च को बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं होने के कारण ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम हेतु डीजे व अन्य शोर-शराबे वाले कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है। भक्तों की सुविधा के लिए दर्शन का समय निर्धारित किया गया है। 3 मार्च (मंगलवार): ग्रहण के कारण मंदिर के पट सुबह केवल 5:30 से 6:00 बजे तक खुलेंगे। सुबह 6:20 बजे सूतक प्रारंभ होते ही पट मंगल कर दिए जाएंगे, जो अगले दिन ही खुलेंगे। 4 मार्च (बुधवार): धुलंडी पर प्रात: 5:30 से रात्रि 9:30 बजे तक भक्त केवल बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे। समिति ने क्षेत्र के सभी श्याम प्रेमियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए ही दर्शन के लिए पहुँचें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने