घर में घुसे चोर, बाइक व मोबाइल लेकर फरार

देवली (सच्चा सागर)। शहर के जयपुर रोड स्थित मोती पेट्रोल पंप के पीछे एक घर में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर कीमती सामान पार कर दिया। वारदात को लेकर पीडि़त भागचन्द वर्मा ने देवली थाने में रिपोर्ट दी है। पीडि़त ने बताया कि रविवार की मध्य रात्रि के बाद अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोर घर के अंदर से टीवीएस मोटरसाइकिल और एंड्राइड मोबाइल चोरी कर ले गए। सुबह जाग होने पर चोरी की इस वारदात का पता चला। घटना के बाद पीडि़त ने पुलिस से चोरी गया सामान बरामद कर राहत दिलाने की गुहार लगाई है।      


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने