टोंक (सच्चा सागर)। पुरानी टोंक स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार रात्रि को एक श्याम ठाकुर जी महाराज के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे।
भजनों से सजी भक्तिमय संध्या
भजन संध्या में गायक कलाकार कमलेश सैनी, कमलेश मोहन ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ऑर्गन पर राहुल सैनी, पैड पर प्रदीप सैनी और ढोलक पर नन्दू भाई ने शानदार संगत दी। वहीं डांसर मदन प्रजापत और कॉमेडियन टप्पू छैला ने भी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में मनोरंजन का तडक़ा लगाया।
आकर्षक रोशनी और भव्य स्वागत
मंदिर परिसर में साउंड सिस्टम की व्यवस्था भंवर सैनी मेहंदवास द्वारा की गई। रूपचंद सैनी ने अतिथियों का साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वहीं मंदिर की लाइट डेकोरेशन का पूरा खर्चा सुरेश सैनी ने उठाया, जिससे परिसर जगमगा उठा।
छप्पन भोग की सजी मनमोहक झांकी
आयोजन समिति के पदाधिकारी महेंद्र सैनी के नेतृत्व में सोमवार को भगवान लक्ष्मी नारायण की छप्पन भोग की भव्य झांकी सजाई गई। इस दौरान ठाकुर जी को 56 प्रकार के व्यंजन और मिठाइयों का भोग अर्पित किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर चौथमल बूच्या, रूपचंद सैनी, विशाल सैनी, रामफूल सैनी, सुरेश सैनी, बाबूलाल हलसोरा, दिनेश सैनी, राहुल सैनी, बालूराम ढिकल्या, लाकेश सैनी, नवरतन सैनी, चेतन नगर वाले, राजेश सैनी, विष्णु नागरा, कन्हैया सैनी, महेश सैनी सहित माली समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

