मालपुरा (सच्चा सागर)। शहर के टोडा रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर में आज 29 मार्च को अम्बेडकर विचार मंच मालपुरा के तत्वावधान में अम्बेडकर जयंती समारोह को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली अम्बेडकर जयंती को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में विशाल वाहन रैली, समता महोत्सव तथा डॉ. अम्बेडकर प्रतिभा खोज परीक्षा के आयोजन को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर वंचित समुदाय के सैकड़ों लोग भाग लेंगे, साथ ही समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।