टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। साहित्य मंच टोड़ारायसिंह तथा दादू पर्यावरण संस्थान टोंक के संयुक्त तत्वावधान में महावीर जयंती के अवसर पर हाडी़ रानी उद्यान परिसर में भीषण गर्मी में बेजूबान पक्षियों की प्यास बुझाने हेतु परिण्डें बांधे गए। शिक्षक दिनेश कुमार जैन ने बताया कि जीवन में भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए किसी भी जीव को बेवजह सताया नहीं जाना चाहिए। जीवों और जीने दो की भावना को जीवन में अपनाएं। जल ही जीवन है। अत: हम सबको प्रत्येक प्राणी की सेवा में आगे आना चाहिए। इस मौके पर योग गुरु मदन लाल चौधरी ने कहा कि गर्मी का मौसम पक्षियों का प्रजनन काल होता है। गौरैया संरक्षण हेतु परिण्डें के साथ घोंसले भी बांधें गये। योगा टीम ने इन परिण्डों में नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम में सहायक अभियंता जलदाय विभाग प्रताप सिंह पूनिया, मालाराम जाट, सुनिल कुमार सर्राफ, शिवराज कुर्मी, लोकेश भारद्वाज, प्रकाश साहू, विनोद कुमार मोदी, हरिराम खारोल, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।