अफवाहों से घबराए लोग, एजेंसी बोली—पर्याप्त है सिलेंडर, पैनिक न करें
टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। खाड़ी देशों में चल रहे इजरायल अमेरिका तथा ईरान युद्ध के बीच देशभर में गैस सिलेंडर की कमी के चलते उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित गैस एजेंसी पर भी सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की कतार लगी रहती है। जबकि सरकार की एलपीजी कम्पनियों ने 25 दिन में बुकिंग करने और प्रशासन ने पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर होने पर पेनिक नहीं करने के निर्देश जारी किए गए हैं। गत सप्ताह भर से कस्बे की गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुटने लगती है। सभी को सिलेंडर दिए जा रहे हैं। गैस एजेंसी संचालक और प्रबंधक ने बताया कि एजेंसी के पास पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध है, आमजन बिना वजह ही पेनिक हो रहें हैं। उन्होंने बताया कि एलपीजी कम्पनियों और प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शहरी क्षेत्र में 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन बाद बुकिंग होगी। उन्होंने कहा कि बेवजह अफवाह पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।
